
धनबाद(SINDRI): सिंदरी शहरपुरा बाजार में सोमवार को संध्या लगभग सात बजे एक युवक ने अपने हाथ में धारदार लोहे का बना चापड़ लेकर मोईनुद्दीन के हार्डवेयर के दुकान पर जा धमका और दुकानदार को धमकाते हुए रुपए की मांग करने लगा रूपए नहीं देने पर मारने काटने की धमकी दे रहा था । दुकानदार मोईनुद्दीन ने बताया कि हम दुकान में बैठे थे तभी उक्त युवक हाथ में चापड़ लेकर आया और मारने काटने का धमकी देते हुए रुपए की मांग करने लगा। उसने मुझे धक्का देकर गिरा भी दिया मेरे हाथ में थोड़ा कट भी गया और चोट भी लगी। उसने मेरे दुकान के गल्ले कैस बक्स से कुछ रूपए भी निकल लिया मौके पर जैसे ही सिंदरी थाना के पी सी आर के सायरन की आवाज सुना चापड़ लहराते हुए मुख्य बाजार होते भाग निकला। घटना की जैसे ही सूचना सिंदरी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू को मिला तुरंत मोईनुद्दीन के दुकान पर पहुंच कर सारे घटनाक्रम का जायजा लिये और प्रशासन से बात कर सिंदरी में बढ़ रहे अपराधिक मामलों पर रोक लगाने की मांग किया। उन्होंने कहा की सिंदरी शुरू से शांती का जगह रहा है अब इसे अशांत का माहौल बनाया जा रहा है उन्होंने कहा की इस बाजार में सब माता बहनें सम्भ्रांत लोग सामाग्री खरिदने आते जाते हैं ऐसे में वैसे लोगों के साथ साथ दुकानदारों की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के साथ साथ विशेष चौकसी बरतनी चाहिए। सिंदरी थाना के पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को जैय हिन्द मोड़ से धर दबोचा । सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उक्त युवक सिंदरी सिमाटाड़ बस्ती का रहने वाला समर कर्मोंकर है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

