झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा Science of Living संस्था के सहयोग से “Love Your Liver. Be Kind to Your Kidneys!” विषय पर एक विशेष ऑनलाइन स्वास्थ्य वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे (IST) से Zoom प्लेटफ़ॉर्म पर अंग्रेज़ी भाषा में आयोजित होगा।
इस दो घंटे की वर्कशॉप में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल प्रतिभागियों को लिवर और किडनी की भूमिका, शरीर में टॉक्सिन्स के संकेत, तथा बिना दवाइयों के प्राकृतिक डिटॉक्स विधियों के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही, प्रतिभागियों को लिवर-फ्रेंडली भोजन, जूस और हर्बल चाय के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में लिवर और किडनी की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वर्कशॉप के माध्यम से प्रतिभागी ऊर्जा, पाचन, त्वचा और हार्मोन संतुलन में सुधार के सरल उपाय जान सकेंगे।
रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र ₹99 रखा गया है, जिसमें प्रतिभागियों को ₹1100 मूल्य की दो ई-बुक्स निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
पंजीकरण लिंक: https://rzp.io/rzp/HealthyliverAg
ईमेल: scienceoflivingmumbai@gmail.com
संपर्क: 7021620497
कार्यक्रम का संयोजन दिनेश शर्मा द्वारा किया जा रहा है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

