लालबाबू सिंह ने कहा,पार्टी का सच्चा सिपाही हूं.. निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ूंगा ..मैं धनबाद विस से बीजेपी पार्टी का प्रबल दावेदार था..लेकिन पार्टी नेतृत्व के समझाने पर मान गया..पार्टी ने मेरे लिए इससे बड़ा कुछ सोच रखा है…

लालबाबू सिंह ने कहा,पार्टी का सच्चा सिपाही हूं.. निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ूंगा ..मैं धनबाद विस से बीजेपी पार्टी का प्रबल दावेदार था..लेकिन पार्टी नेतृत्व के समझाने पर मान गया..पार्टी ने मेरे लिए इससे बड़ा कुछ सोच रखा है…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के चर्चित कोल व्यवसायी सह समाजसेवी लालबाबू सिंह ने निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए उन्होंने स्पष्ट कर दिया है.उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही हैं. पार्टी में वे धनबाद विधानसभा सीट से प्रबल दावेदारों की सूची में थे. किन्ही कारणों से वे पार्टी की तरफ से धनबाद सीट से चुनाव लड़ने से वँचित होना पड़ा है परन्तु पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह भरोसा दिया है कि पार्टी आगे भविष्य में उनके बारे में एक सकारात्मक सोच रखते हुए आगे मौका जरूर देंगे.

उन्होंने बताया कि पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर धनबाद हजारों हजार समर्थकों ने निर्दलीय चुनाव में जाने पर जोर भी दिया था, पर पार्टी मेरे लिए सर्वोपरी है. शीर्ष नेतृत्व का सम्मान करते हुए विधान सभा चुनाव लड़ने के निर्णय को वापस ले चूका हूँ.उन्होंने अपना समर्थन पार्टी प्रत्याशी को देने के साथ ही सभी समर्थकों शुभ चिंतकों से उन्हें सहयोग करने की अपील की..

उन्होंने यह भी कहा कि एक गरीब का बेटा बनकर आगे भी धनबाद वासियों कि सेवा में जुटे रहेंगे.

आपको बता दें कि लालबाबू सिंह बहुत ही कम समय में धनबाद की जनता के दिलों में जगह बना ली थी. उन्होंने हर एक के दुःख तखलीफ को अपना जान उनके मदद के लिए सदैव खड़े रहे. विपक्षी पार्टी भी घबराने लगी थी.लालबाबू सिंह के सम्मान में कुसुम विहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह हजारों की संख्या में लोग जुटे थे..

इस कार्यक्रम में लालबाबू सिंह के बड़े भाई कुम्भनाथ सिंह,कुणाल सिंह,बॉबी पांडे,लक्ष्मी देवी,आजाद खान, विशाल सिंह,बबलू जी,विकास शाह,विवेक गुप्ता,पालजी, संटू सिंह, नदीम खान, रितेश शर्मा, अमित बावरी, मिथुन यादव, कमल राय,रिपु खान आदि कई नेता उपस्थित रहे..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *