लायंस क्लब सिंदरी के महारक्तदान शिविर में पार्षद सहितरक्तवीरों ने किया रक्तदान…

लायंस क्लब सिंदरी के महारक्तदान शिविर में पार्षद सहितरक्तवीरों ने किया रक्तदान…

सिंदरी(SINDRI): लायंस क्लब इंटरनेशनल की सिंदरी शाखा और सिंदरी सिटीजन महिला शाखा के संयुक्त प्रयास से रविवार को विद्यापति परिषद सिंदरी में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड 54 के पार्षद नीरज सिंह सहित लगभग 32
रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर पार्षद नीरज सिंह उर्फ धीरज ने कहा कि रक्तदान करना शरीर की स्फूर्ति को बढ़ाने का एक जरिया है। रक्तदान करने से आप रक्तचाप, हृदयाघात जैसी गंभीर बिमारियों से कुछ हद तक बच सकते हैं। लायंस क्लब सिंदरी एडमिनिस्ट्रेटर लायन प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि रोगों से बचाव के लिए रक्तदान अवश्य करें।रक्तदान के लिये जाँच के दौरान कुल 7 महिलाओं में हिमोग्लोबीन कम पाया गया जिसके लिये क्लब के सदस्य डा एस एस साह ने उचित चिकित्सकीय सलाह भी दिया . मौके पर पार्षद नीरज सिंह को लायंस क्लब ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं रक्तवीरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रह के लिए एस जे ए एस की मेडिकल टीम ने सहयोग किया।

रक्तदान शिविर में एस जे ए एस की मेडिकल टीम में डॉ आलोक कुमार, सुदीप पाण्डेय, मंजीत कुमार, लीना जायसवाल, मुन्ना रजक, मोनू रवानी, राजू रजक, लायंस क्लब सिंदरी से लायन हरविंदर सिंह, लायन प्रेम सिंह टग्गर, लायन दिलीप रिटोलिया, लायन मनोज तिवारी, लायन डॉ शिव शंकर साह, लायन माशुक अहमद, लायन नरेश सिंह, लायन सुमन पाण्डेय, लायन प्रियाँश पाण्डेय, लायन विकास राय सहित सिन्दरी सिटीजन महिला शाखा की अध्यक्ष दामिनी द्विवेदी,विनीता कुमारी,सबिता सिंह,पुनम तिवारी,स्वीटी गुप्ता, सुषमा श्रीवास्तव,रंजीता प्रसाद,रेनु सिंह ने रक्तदान किया.

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *