रांची(RANCHI): समाज में विवाह योग्य निर्धन एवं जरूरतमंद युवाओं की सहायता हेतु लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल एवं लायंस क्लब ऑफ रांची दिवास द्वारा 25 अविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जा रहा है। यह पुनीत कार्य श्री श्रवण जैन एवं पायल जैन के सौजन्य से संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के निवेदक श्री झूमर मल जी जैन सेठी एवं समस्त सेठी परिवार होंगे। यह भव्य समारोह 27 अप्रैल 2025 को दिगंबर जैन भवन, हरमू रोड, रांची में आयोजित होगा। विवाह संस्कार सनातन विधि-विधान के अनुसार योग्य पंडितों द्वारा संपन्न किए जाएंगे।
इस आयोजन का लाभ लेने के इच्छुक जोड़े अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन निम्नलिखित
स्थानों पर स्वीकार किए जा रहे हैं:
- कसेरा स्पोर्ट्स, प्लाजा चौक, एच.बी. रोड, रांची
- रामभगत हरिप्रसाद पेट्रोल पंप, लोवाडीह, कांटाटोली, रांची
NEWS ANP के लिए रांची से चंद्र प्रकाश रावत की रिपोर्ट…..

