लातेहार नगर पंचायत चुनाव 2026: वाहन जांच में 40.20 लाख रुपये नकद बरामद…

लातेहार नगर पंचायत चुनाव 2026: वाहन जांच में 40.20 लाख रुपये नकद बरामद…

लातेहार(JHARKHAND): लातेहार नगर पंचायत चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के करकट में तैनात एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम) ने वाहन जांच के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर: JH01CA 9495) से 40 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए।
बरामद नकद राशि के स्रोत एवं उसके गंतव्य की जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जिला प्रशासन एवं लातेहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *