झारखंड(JHARKHAND): राज्य के लातेहार और धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। धमकी मिलने के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल कोर्ट परिसर पहुंच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
जानकारी के अनुसार धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर के हर हिस्से की गहन जांच शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी जांच में लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से कई सरकारी कार्यालयों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल लगातार मिल रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

