धनबाद(SINDRI):लाइट सिंदरी परिवार तहे दिल से स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने आरोग्य सिंदरी स्वास्थ्य जांच शिविर को प्रायोजित किया, जिससे यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
इस शिविर में हेल्थ चेकअप, BMI टेस्ट, डेंटल टेस्ट समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। छात्रों, कर्मचारियों और जरूरतमंदों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में सेंटर कोऑर्डिनेटर गौतम बुद्ध, डोना भट्टाचार्य, युवराज कुमार,सोनू कुमार और SAIL के विभास मिश्रा ,CGM सर, तसरा माइंस समेत कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनके सहयोग से यह पहल सफल रही। लाइट सिंदरी की ओर से SAIL टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, ताकि उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार प्रकट किया जा सके।
हम आशा करते हैं कि SAIL का यह सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा, और हम मिलकर ऐसे और भी समाजोपयोगी कार्यों को सफल बना सकेंगे।
NEWSANP के लिए सिंदरी से भोला बाउरी की रिपोर्ट

