राँची(RANCHI): CM हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JESOWA) की एक टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय दिवाली मेले में शामिल होने का न्योता दिया। यह मेला 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर पारंपरिक हस्तशिल्प और खान-पान की झलक देखने को मिलेगी।
CM से मिलने वाले जेसोवा प्रतिनिधिमंडल में सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी और ऋचा वर्णवाल शामिल थीं। इस मुलाकात में न सिर्फ मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई, बल्कि मुख्यमंत्री ने आयोजन को लेकर शुभकामनायें भी दीं। जेसोवा हर साल ऐसे मेलों के जरिये राज्य की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने का काम करता है, और इस बार भी रांचीवासियों को एक रंगारंग अनुभव मिलने वाला है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

