धनबाद(SINDRI): सिंदरी के भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने सैकड़ों लोगों के बीच पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह के जन्म दिन के अवसर पर केक काट कर एवं जरूरत मंदों को नये वस्त्र दान किया।
इससे पूर्व लक्की सिंह ने मीरा मोहन उद्यान में श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर संजीव सिंह के लंबी आयु एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मौके पर उपस्थित सैकड़ों लोगों ने संजीव सिंह जिन्दाबाद, रागिनी सिंह जिन्दाबाद, लक्की भैया जिन्दाबाद के नारे लगाए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
