रोटी बैंक यूथ क्लब के 8 वर्ष पूरे,24 अगस्त को सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होंगे पूर्व CM रघुवर दास..

रोटी बैंक यूथ क्लब के 8 वर्ष पूरे,24 अगस्त को सम्मान समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शामिल होंगे पूर्व CM रघुवर दास..

धनबाद(DHANBAD)रोटी बैंक यूथ क्लब धनबाद अपनी स्थापना के 8 वर्ष पूरे होने पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 24 अगस्त को गोविंदपुर स्थित संबोधी रिजॉर्ट में होगा।

इस अवसर पर 18 राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें नेपाल और भोपाल से भी लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में रोटी बैंक यूथ क्लब की सेवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर चर्चा होगी और योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

रोटी बैंक यूथ क्लब पिछले 8 वर्षों से लगातार 365 दिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।कार्यक्रम में स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर रोटी बैंक यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

NEWS ANP के लिए अरविंद सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *