रोजगार की मांग को लेकर पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ साइडिंग में किया विरोध प्रदर्शन…

रोजगार की मांग को लेकर पूर्व पार्षद अपने समर्थकों के साथ साइडिंग में किया विरोध प्रदर्शन…

समय रहते हमारी मांगे पूरी नही हुई तो होगी अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन, पार्षद संजय यादव

झरिया(JHARIA): बीसीसीएल के लोदना एरिया 10 अंतर्गत कोयले की गुणवत्ता के साथ डिस्पैच करने के लिए शुक्रवार को नौ नंबर साइडिंग में चालू की गई सीएचपी क्रशर मशीन के उद्घाटन के बाद उसमें क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व पार्षद संजय यादव ने अपने समर्थकों के साथ साइडिंग में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जनता श्रमिक संघ के अधिकांश कार्यकर्ता और नेता शामिल थे लेकिन आंदोलन में संघ का बैनर का इस्तेमाल नहीं करने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि लोगों द्वारा क्रशर मशीन के समीप विरोध प्रदर्शन किए जाने से लगभग दो घंटे तक काम काज प्रभावित हो गया। जिसकी सूचना पाकर एंटी एसटी परियोजना के प्रबंधक अजय विश्वकर्मा ने पूर्व पार्षद संजय यादव से वार्ता कर 15 अप्रैल को उनकी मांगो पर वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। मालूम हो कि कोयले की गुणवत्ता में सुधार लाने को वरीय प्रबंधन के निर्देश पर साइडिंग में सीएचपी की क्रशर मशीन लगाई गई है।जिसका उद्घाटन बीते दिनों सीएमडी ने किया था। जिसमें स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने को लेकर पिछले दिनों पूर्व पार्षद ने प्रबंधन को मांगपत्र देकर आंदोलन की चेतावनी दिया था। पूर्व पार्षद श्री यादव ने कहा कि प्रबंधन द्वारा अगर उनकी मांगो को नजर अंदाज किया गया तो साइडिंग में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। मौके पर छोटू सिंह,रविकांत पासवान,अजय पासवान,गंगा माली,पिंकी देवी,ममता देवी,छोटेलाल पासवान,नीतू देवी आदि थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *