बिहार के कटिहार में एक रेस्टोरेंट में एक भाई-बहन खाना खाने पहुंचे थे. तभी पुलिस की एक टीम चुनाव के मद्देनजर होटल और रेस्टोरेंट की जांच करने पहुंची. बारसोई थाने के इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट में थे. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि इंस्पेक्टर रेस्टोरेंट में मौजूद एक युवक और युवती (जो खुद को रिश्ते में भाई-बहन बताते हैं) से पूछताछ कर रहे हैं. देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल जाती है और इंस्पेक्टर ऊंची आवाज में उनसे धौंस दिखाने लगते हैं.
रेस्टोरेंट में बैठे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर का लहजा और व्यवहार काफी आक्रामक था. जिस वजह से वहां बैठे लोग स्तब्ध रह गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कटिहार पुलिस ने एक्शन लिया. बारसोई के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया, कि इंस्पेक्टर को मामले को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. जवाब मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कटिहार पुलिस ने मामले में इंस्पेक्टर से जवाब-तलब किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने कठोर कार्रवाई की मांग की.
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

