जबलपुर(JABALPUR): रेलवे बोर्ड ने गुरुवार 26 दिसंबर को देश के 23 मंडल रेल प्रबंधकों (डीआरएम) के तबादले कर दिये. रेल मंत्रालय के अनुसार जहां डीआरएम का समय पूरा हो गया है, वहां से उनका ट्रांसफर किया गया है. इस तरह नये अधिकारियों की बतौर डीआरएम पोस्टिंग की गयी है. कुल 23 डीआरएम के तबादले रेलवे बोर्ड ने किया है. इसमें पश्चिम मध्य रेलवे में सीपीओ के पद पर पदस्थ रहे दीपक गुप्ता को एसईसीआर के तहत नागपुर मंडल का डीआरएम बनाया गया है. वहीं जबलपुर डीआरएम विवेक शील की जगह कमल कुमार तलरेजा अगले डीआरएम होंगे. जबकि पमरे के कोटा मंडल के डीआरएम अनिल कालरा होंगे….
उल्लेखनीय है कि पमरे की सीपीओ दीपक कुमार गुप्ता जबलपुर मंडल व मुख्यालय में विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं. उन्होंने यहां पर एपीओ के पद से अपनी सेवा की शुरुआत की थी और डीपीओ, सीनियर डीपीओ व अपर मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर के पद को सुशोभित किया. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के मंडल अध्यक्ष का. बीएन शुक्ला व मंडल सचिव का. रोमेश मिश्रा ने दीपक गुप्ता के नागपुर के डीआरएम बनने पर बधाई देते हुए कहा है कि श्री गुप्ता रेल कर्मचारियों में अपनी कार्यप्रणाली से हमेशा लोकप्रिय रहे हैं और भविष्य में भी वे कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने में प्रभावी भूमिका डीआरएम रहते हुए निभाएंगे…
इन डीआरएम की हुई पोस्टिंग
TARUN HURIA/IRSME/DRM/CHAKRADHARPUR/SOUTH EASTERN RAILWAYANAND MADHUKAR/IRPS, DRM/GUNTUR/SOUTH CENTRAL RAILWAYDEEPAK KUMAR GUPTA/ DRM/NAGPUR/ SOUTH EAST CENTRAL RAILWAYRAJESH KUMAR VERMA /IRSS/DRM/PUNE/CENTRAL RAILWAYAMITESH KUMAR SINHA /IRAS/DRM/BENGALURU/SOUTH WESTERN RAILWAYRAJMAL KHOIWAL /IRSSE/ DRM/BILASPURY SOUTH EAST CENTRAL RAILWAYCS GUPTA /IRSEE/ DRM/GUNTAKAU SOUTH CENTRAL RATLWAYVINAYAK GARG /IRSEEM DRM/NAGPUR/CENTRAL RAILWAYMS. VEENA SINHA/IRSEE/DRM/IZN/ NORTH EASTERN RAILWAYSUJEET MISHRA/IRSEE/DRM/SOLAPUR/CENTRAL RAILWAYGAURAV AGARWAL/ IRSME/DRM/LJN/ NORTH EASTERN RAILWAYPANKAJ SINGH /IRSME/DRM/MUMBAI (BCT)WESTERN RAILWAYMANISH KUMAR GUPTA/IRSME/DRM/MALDASAMIR LOHANI /IRSME DRM/LUMDING/NORTHEAST FRONTIER RAILWAYLALIT BOHRA /IRTS/DRMWALTAIR/EAST COAST RAILWAYKOGANTI SAMBASIVA RAO/IRTS/DRM/RAIPUR/SOUTH EAST CENTRAL RAILWAYVINOD BHATIA /IRTS/DRM/AMBALA/NORTHERN RAILWAYHIRESH MINA/IRTS/DRM/CSTM/CENTRAL RAILWAYBELA MEENA/IRTS/DRM/HUBBALI/SOUTH WESTERN RAILWAYASHWANI KUMAR/IRTS/DRM/RATLAM/WESTERN RAILWAYRAJU BHUTRA/IRTS/DRM/AJMER/NORTH WESTERN RAILWAYKAMAL KUMAR TALREJA/IRSE/DRM/JABALPUR/WEST CENTRAL RAILWAYANIL KALRA/IRSE/DRM/KOTA/WEST CENTRAL RAILWAY….
NEWSANP जबलपुर से ब्यूरो की रिपोर्ट

