रेलवे द्वारा हटाया गया अतिक्रमण , विस्थापित हुए लोगों के बीच दिखा आक्रोश,विधायक अरूप पहुंचे मौके पर पुनर्वास का दिया आश्वाशन…

रेलवे द्वारा हटाया गया अतिक्रमण , विस्थापित हुए लोगों के बीच दिखा आक्रोश,विधायक अरूप पहुंचे मौके पर पुनर्वास का दिया आश्वाशन…

धनबाद(NIRSA):” लोग टूट जाते है एक घर बनाने में और तुम तरस भी नहीं खाते बस्तियां उजाड़ने में ” डाक्टर बशीर बद्र का ये शेर आज चरितार्थ होता दिख रहा है जब आसनसोल रेल डिवीजन द्वारा कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के नया नगर,मैथनमोड में बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ने का काम किया गया इस बीच रेलवे के खिलाफ लोगो का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा । आंखों में आंसू लिए महिलाएं रेलवे प्रशाशन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कह रही थी इस ठिठुरती ठंड में रेलवे ने हमे घर खाली करने का समय नहीं दिया और आज हमारे आशियाने को उजाड़ने पहुंच गए है आखिर हम अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर जाए तो कहां जाए लेकिन इन सब बातों से रेलवे का दिल नहीं पसीजा वो तो कलेजे पर पत्थर रख लोगो के आशियाने उजाड़ने पहुंचे थे और लगभग तीन दर्जन से भी अधिक घरों पर बुलडोजर चला ध्वस्त कर दिया ।बताते चले की फ्राइट कॉरिडोर निर्माण को लेकर रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाया जा रहा है..

इधर घटना की खबर पाकर विधायक अरूप चटर्जी और जिप सदस्य गुलाम कुरैशी मौके पर पहुंच लोगो को भरोसा दिलाने का काम किया कि जल्द ही राज्य की हेमंत सरकार से बात कर पुनर्वास करने का काम करेंगेइधर आसनसोल रेल डिवीजन के सेक्शन इंजीनियर शिव कुमार ने बताया की कुल 130 घरों को तोड़ने का सूची तैयार किया गया है पहले फेज में आज 30 से 35 घरों को तोड़ा जाएगा बाकी के घर अगले फेज में तोड़ने का काम किया जाएगा..

इधर जिप सदस्य सह झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गुलाम कुरैशी ने बताया की रेल केंद्र सरकार के अधीन आता है लेकिन उसके बावजूद भी केंद्र की ओर से ऐसे गरीब जो पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से रहने का काम कर रहे है उनके पुनर्वास को लेकर आज केंद्र की ओर से किसी भी तरह की कोई पहल नहीं की जा रही है हमलोग सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक बात पहुंचाने का काम करेंगे और ऐसे विस्थापितों के पुनर्वास को लेकर जल्द पहल करने का काम करेंगे..

वही निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने मौके पर पहुंच संबंधित अधिकारी से बात कर दो टूक कहा कि जितनी मार्किंग की गई है उतना ही टूटना चाहिए उससे ज्यादा नहीं वही उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वाभाविक जिनका आशियाना छीना जा रहा है उनके बीच गुस्सा रहेगा ही वहीं चटर्जी ने कहा की एक सप्ताह के अंदर ऐसे सभी विस्थापितों को सरकार व प्रशाशन से बात कर बसाने का काम करेंगे.

रेल इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि रेल विभाग द्वारा आदेश के अनुसार आज 30 से 37 घरों को तोड़ने की प्रक्रिया जारी है और शांतिपूर्ण तरीके से तोड़ा जा रहा है रेल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है विभाग द्वारा अगले आदेश के बाद ही तोड़फोड़ की प्रक्रिया जारी होगी..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *