रेलवे की कन्फर्म टिकट में जल्द मिलेगी यात्रा तारीख बदलने की सुविधा…

रेलवे की कन्फर्म टिकट में जल्द मिलेगी यात्रा तारीख बदलने की सुविधा…

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के टिकट की तिथियों में बदलाव कर सकेंगे। कई बार ऐसा होता है यात्रा की योजनाएं अप्रत्याशित रूप से बदल जाती है।

जिससे यात्री के पास वो टिकट किसी काम की नहीं रह जाती जिसका उसने रिजर्वेशन कराया था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यात्री उसी टिकट की तारीख में बदलाव कर सकेंगे। जिससे उन्हें तारीख में बदलाव के बाद भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना होगी।

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से यात्री बिना किसी शुल्क के अपनी कंफर्म ट्रेन टिकट में यात्रा की तिथि में ऑनलाइन बदल सकेंगे। अभी के नियमों के अनुसार यात्रियों को अपनी यात्रा की बदलने के लिए अपना टिकट कैंसिल कर के नई टिकट बुक करनी पड़ती है। जिसपर कैंसिलेशन चार्ज भी लगता है साथ ही ये असुविधाजनक है। ऐसे में नई टिकट मिल पाना भी मुश्किल होता है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *