रेमकी कर्मियों की हड़ताल से धनबाद कोयलांचल में चरमराई सफाई व्यवस्था, धनबाद, झरिया, सिंदरी, कतरास में फैली गंदगी…

रेमकी कर्मियों की हड़ताल से धनबाद कोयलांचल में चरमराई सफाई व्यवस्था, धनबाद, झरिया, सिंदरी, कतरास में फैली गंदगी…

धनबाद : नगर निगम की सफाई एजेंसी रेमकी में काम करनेवाले ड्राइवर और सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि जुलाई महीने के वेतन में बिना बताए कटौती कर दी गई है।
इसके खिलाफ ही कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। शनिवार को रक्षाबंधन के दिन भी शहर में घर से कचरा उठाव का काम बंद रहा। बैंक मोड़, पुराना बाजार, धनसार समेत शहर के कुछ इलाके में डॉट टू डोर कचरा की गाड़ी नहीं निकली। हालांकि सुबह निकलने वाली सफाई गाड़ी धैया, सरायढेला, भूली समेत कुछ इलाकों में कचरा उठाने के लिए निकली लेकिन जैसे ही हड़ताल की खबर फैली कई गाड़ियां बीच से ही वापस बस स्टैंड लौट गईं।

झरिया और सिंदरी अंचल में भी रेमकी के कर्मी हड़ताल पर रहे। झरिया में मजदूरों ने शनिवार को प्रदर्शन कर वेतन में त्रुटि को दूर करने की मांग की। सचिव हुजैफा अंसारी ने बताया कि मजदूरों का वेतन काट दिया जा रहा है। पहले एचआर ठीक थे। वे सही वेतन तैयार करते थे। उनको हटा दिया गया। ड्राइवर और मजदूरों की जो एक्सेलशीट तैयार होती है, उसमें हमेशा गड़बड़ी हो रही है। हर माह 15 सौ से 3 हजार रुपये कम दिया जा रहा है। जानकारी देने के बाद भी प्रबंधन ठीक नहीं कर रहा है। वार्ड संख्या 1 से 55 तक का कचरा उठाव ठप हो गया है। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं की जाएगी, हड़ताल जारी रहेगी। करीब 450 सफाई मजदूर, 25 सुपरवाइजर व चालक सहित करीब 500 लोग हड़ताल पर हैं। हड़ताल की सूचना झरिया विधायक रागिनी सिंह को भी दी गई है। झरिया में प्रदर्शन करनेवालों में अजीत, अजूबा कुमार, लक्ष्मण कुमार, दशरथ महतो अध्यक्ष, विनोद चौहान, रोहित पासवान, पवन मंडल, शंकर हरि, भोला, सूरज, संजय पासवान आदि थे। सिंदरी में वाहन चालक विजय हाड़ी ने बताया कि विगत कुछ महीनों से रेमकी कंपनी हमसे 8 घंटे की बजाय 12 घंटे काम ले री है। 26 दिन के हाजिरी में किसी को 20 तो किसी को 22 दिन पेमेंट दिया जा रहा है। सिंदरी अंचल में कुल 40 कर्मी हैं। मौके जनता श्रमिक संघ के अमर सिंह, बसंत कुमार सिंह आदि थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *