रेफरल अस्पताल के जेनरेटर में लगी आग,बाल बाल बचे मरीज और स्वास्थ कर्मी…

रेफरल अस्पताल के जेनरेटर में लगी आग,बाल बाल बचे मरीज और स्वास्थ कर्मी…

झारखंड(JHARKHAND):सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के एक मात्र रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को जेनरेटर में अचानक आग लग गई। जिससे हॉस्पिटल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अफरा तफरी के दौरान मरीज, चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी सभी अस्पताल से बाहर निकल कर किसी तरह अपनी अपनी जान बचाया। आग लगने से जेनरेटर ब्लास्ट हो गया जिससे पूरा अस्पताल में धुंआ धुआं हो गया। धुंआ और आग का शोला बढ़ने से लोग भाग भाग कर खिड़की दरवाजा खोल दिया। वही इलाज कराने अस्पताल में आए तीन युवकों में अनिल कुमार, राजकुमार और एक अस्पताल कर्मी रविंद्र कुमार ने जान जोखिम में डालकर जेनरेटर में लगी आग को एक अग्नि शमन यंत्र से किसी तरह आग पर काबू पाया। तीनो युवकों की बदौलत अस्पताल सुरक्षित रूप से बचा लिया गया। इसके बाद मरीज, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी राहत की सांस ली। चिकित्सा प्रभारी वृजनंदन प्रसाद ने कहा कि दो दिन से बिजली नहीं रहने के कारण लगातार जेनरेटर चलता रहा। जिससे जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट होने से बलास्ट कर आग लग गया। उन्होंने कहा कि जान जोखिम में डालकर आग बुझाने वाले युवकों को पुरस्कृत किया जाए.

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *