रूपनारायणपुर तृणमूल पंचायत मेंबर शुक्ला दत्ता के नाम पर दो SIR फॉर्म….

रूपनारायणपुर तृणमूल पंचायत मेंबर शुक्ला दत्ता के नाम पर दो SIR फॉर्म….

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी विधानसभा के सालानपुर ब्लॉक की रूपनारायणपुर पंचायत में तृणमूल कांग्रेस की जीती हुई मेंबर शुक्ला दत्ता के नाम पर दो जगहों (कटवा और बाराबनी) मे SIR फॉर्म पाया गया हैं। जिसको लेकर विपक्ष से लेकर आम लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया हैं – की आखिरकार एक पंचायत मेंबर का दो विधानसभाओं में वोटर कैसे हो सकता है,
इस मामले मे शुक्ला दत्ता ने कहा कि बर्दवान के कटवा मे उनके पिता का घर है। शादी से पहले वह वहां वोटर थीं। 2021 में शादी के बाद उन्होंने बाराबनी में नया वोटर कार्ड बनवाया और कटवा कार्ड कैंसिल करने के लिए BLo को बताया। लेकिन वह कैंसिल नहीं हुआ। वह अपने ससुराल वालों की बीमारी की वजह से कटवा नहीं गईं, इसलिए उन्हें इस बारे में पता नहीं चला।
उन्होंने दावा किया कि कटवा में उनका वोटर कार्ड होने के बावजूद उन्होंने सिर्फ बाराबनी विधानसभा में वोट दिया और इस बार भी उन्होंने सिर्फ बाराबनी के लिए ही SIR फॉर्म जमा किया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *