धनबाद(DHANBAD): जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर पर 17 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका निर्वाचन-2026 के अन्तर्गत धनबाद नगर निगम एवं चिरकुण्डा नगर परिषद का मतदान सोमवार, दिनांक 23.02.2026 को निर्धारित है।
मतदान समाप्त होने के पश्चात् पीठासीन पदाधिकारी द्वारा व्यवहृत मतपेटी, विधिक पैकेट, अविधिक पैकेट, तिसरा पैकेट, पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, मतपत्र लेखा आदि सामग्रियों को राजकीय पोलिटेकनिक, धनबाद परिसर तथा आई.टी.आई. परिसर में प्राप्त किये जायेंगे। उक्त सामग्रियों का प्राप्ति कार्य सुचारू रूप से किये जाने के निमित्त राजकीय पोलिटेकनिक परिसर तथा उसके आसपास के अन्य स्थानों पर दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

