रिश्ते का कत्ल:प्रेम संबंध में पिता की गला घोंटकर हत्या मामले में 03 गिरफ्तार..धनबाद पुलिस ने वारदात का किया उद्भेदन…

रिश्ते का कत्ल:प्रेम संबंध में पिता की गला घोंटकर हत्या मामले में 03 गिरफ्तार..धनबाद पुलिस ने वारदात का किया उद्भेदन…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद से बड़ी खबर सामने आई है जहां पम्पू तालाब के पास एक रेलकर्मी बीरबल की हत्या का रहस्य पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। घटना के चौंकाने वाले खुलासे में सामने आया है कि परिवार के भीतर ही एक प्रेम त्रिकोण ने जानलेवा रूप ले लिया। मृतक बीरबल की पुत्री ऋतू कुमारी, पुत्र रोहित कुमार और ऋतू के प्रेमी फरदीन खान ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पिता की हत्या कर दी।

पुलिस जांच में पता चला कि शराब के नशे में धुत्त बीरबल अपने परिवार के साथ मारपीट करता था और पत्नी पर संगीन आरोप लगाता था। पारिवारिक कलह और डरावनी परिस्थितियों के बीच, ऋतू, रोहित और फरदीन ने हत्या की साजिश रची। आरोपीओं ने बीरबल को शराब में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और फिर काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर गला घोंट दिया। बाद में शव को पम्पू तालाब में फेंक दिया गया।

धनबाद पुलिस ने उच्च तकनीकी साक्ष्यों, सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार के अरवल जिले के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मफलर, शराब की खाली बोतल और मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह मामला परिवार के भीतर बढ़ती आपसी तकरार का नतीजा है और इससे समाज में व्याप्त घरेलू हिंसा पर भी सवाल उठते हैं। जांच अधिकारी अभिषेक तिवारी ने कहा, “हम मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

यह मामला परिवार और समाज दोनों के लिए एक सशक्त चेतावनी है कि घर की दीवारों के भीतर हो रही हिंसा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *