झारखंड(JHARKHAND) : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में रिटायर्ड DSP, रेलवे कर्मी सहित चार घरों में बीती रात चोरी हो गई। करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, रिटायर्ड DSP रघुवीर तिवारी के अलावा ओंकार तिवारी व अमरेश तिवारी के घर एक-एक करके चोरी हुई। अलमारी और पलंग को तोड़कर उसमें रखा सारा माल टपा दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। घर के लोगों ने कमरे में देखा कि अलमारी, पलंग, बक्सा सहित अन्य टूटे हुए हैं और सभी जगह से सामान बिखरे पड़े हैं। एक अनुमान के अनुसार 15 लख रुपए की संपत्ति चोरों ने गायब कर दी है जिसमें नगद और गहने भी शामिल हैं।
घटना की जानकारी रेहला पुलिस को दी गई। सोमवार दिन के करीब 11 बजे रेहला पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। एक ही रात चार घरों में चोरी होने से गांव में दहशत का माहौल है।
NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

