रानीगंज(RANIGANJ): पश्चिम बंगाल रानीगंज के मंगलपुर इलाके मे एक राह चलती महिला की मोबाइल छीनकर भागना दो मोबाईल चोरों को महँगा पड़ गया है, महिला की बहादुरी और इलाके के लोगों की सूजबूझ से दोनों मोबाईल चोर मौके पर ही रंगे हाँथ पकड़े गए और दोनों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी, लोगों की अगर माने तो दोनों युवक मोटर साईकल पर सवार थे और दोनों की नजर मोबाईल फोन से बात करते हुए सड़क से गुजर रही महिला के ऊपर थी, जैसे ही महिला थोड़ी एकांत मे पहुँची मोटरसाईकल पर सवार दोनों युवक महिला के पास पहुँच गए और दोनों ने आव देखा ना ताव महिला के मोबाईल के ऊपर एक बाज के तरह झपट्टा मार दिया और मोबाईल छीन भागने लगे पर महिला भी हार नही मानी मोटरसाईकल से मोबाईल लेकर भाग रहे दोनों चोरों मे से एक चोर को पकड़ लिया और जोर -जोर से चीखने और चिल्लाने लगी वहीं महिला की आवाज सुन सड़क से गुजर रहे लोग रुक गए और महिला की मदत करते हुए दोनों चोरों को धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी इस बिच पीड़ित महिला ने भी दोनों चोरों की थपड़ों से पिटाई की, लोगों ने कहा यह घटना कोई नई घटना नही है इससे पहले भी इस तरह की घटना रानीगंज और आसनसोल मे घट चुके हैं सड़क पर अपने सगे सम्बन्धियों से बात करने मे गुल लोग ऐसे झपट्टा मार मोबाईल छिंतई बाजों का शिकार हो चुके हैं, मोबाईल छिंतई की कई शिकायत आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के विभिन्न थानो मे दर्ज हैं और ऐसे छिंतई बाजों के ऊपर समय पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नही होने के कारण इनका मनोबल धीरे -धीरे बढ़ता जा रहा है और वह कभी मोबाईल कभी सोने के चैन तो कभी पैसों से भरा बैग या पर्स छिंतई कर फरार हो जा रहे हैं, वहीं रानीगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच दोनों चोरों को अपने कब्जे मे ले लिया है और मामले की जाँच मे जुट गई है की इन दोनों छिंतई बाजों के तार कहाँ -कहाँ तक फैले हैं, साथ ही इनके टीम मे और कौन -कौन सदस्य हैं जो इस तरह के राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाता है.
NEWSANP के लिए रानीगंज से अतीक रहमान की रिपोर्ट

