राहुल गांधी के बाद अब बिहार के चुनावी रण में प्रियंका गांधी, आज जारी होगा महागठबंधन का दूसरा ‘संकल्प’…

राहुल गांधी के बाद अब बिहार के चुनावी रण में प्रियंका गांधी, आज जारी होगा महागठबंधन का दूसरा ‘संकल्प’…

पटना(PATNA): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यानी 26 सितंबर को बिहार के दौरे पर आएंगी तथा इस दौरान वह महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों से संवाद करेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार के कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने यहां प्रेसवार्ता इसकी जानकारी दी। प्रेसवार्ता में उनके साथ कांग्रेस महासचिव सैयद नसीर हुसैन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार एवं अन्य नेता मौजूद थे।

प्रियंका गांधी का पटना-मोतिहारी दौरा
शकील अहमद खान ने बताया, ‘प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर करीब 12 बजे पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे वह मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।’ यह प्रियंका गांधी का लगभग एक महीने में राज्य का दूसरा दौरा होगा। उनकी पिछली यात्रा अगस्त में वोटर अधिकार यात्रा’ के लिए हुई थी, जिसमें उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक पखवाड़े के भीतर 25 जिलों की 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की थी।

जारी हो सकता है महागठबंधन का दूसरा संकल्प पत्र
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज महागठबंधन की ओर से दूसरा संकल्प पत्र जारी हो सकता है। माना जा रहा है कि इसी के लिए प्रियंका गांधी ने खुद कमान संभाली है। क्योंकि इस संकल्प में महिलाओं के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी हो सकता है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पटना में इस बारे में घोषणा कर सकती हैं। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के महिला संकल्प पत्र में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और हिंसा से जुड़े मुद्दे रहेंगे।

बीजेपी ने प्रियंका के दौरे पर कसा तंज
उधर बीजेपी ने प्रियंका के बिहार दौरे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ ‘टहलने’ के लिए बिहार आ रही हैं। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘प्रियंका गांधी यहां टहलने आएं, अब बिहार ने बहुत तरक्की कर ली है। कांग्रेस के जमाने में बिहार की हालत ऐसी थी कि गाड़ियां-मोटरसाइकिल यहां बहुत कम थीं, फिर भी पटना में भयंकर ट्रैफिक जाम लगता था। अब वे जब आएंगी तो बेहतरीन फ्लाइओवर ट्रैफिक सुविधाओं से युक्त बिहार देखेंगी, जिसे देखकर उन्हें अच्छा लगेगा।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *