राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत रविवार को सुबह 7 बजे रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक मानव श्रृंखला का होगा आयोजन…

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के तहत रविवार को सुबह 7 बजे रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक मानव श्रृंखला का होगा आयोजन…

उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिलेवासियों से मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता के तहत दिनांक 25 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे जिला प्रशासन की ओर से रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाना है।

जिसे लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिलेवासियों से इस मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की है। इस मानव श्रृंखला का उद्देश्य जिलेवासियों में सड़क सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व, सतर्कता एवं सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना एवं सुरक्षा सर्वप्रथम को और अधिक सशक्त करना है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *