राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने धनबाद के 4 खिलाड़ी रवाना…

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने धनबाद के 4 खिलाड़ी रवाना…

धनबाद(DHANBAD): शार्लपट्टी एक्स्प्रेस से योगासन भारत द्वारा आयोजित 6वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता दिनांक 11 से 14 सितम्बर तक भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित धनबाद जिला के 4 सीनियर खिलाड़ी अंजु दत्ता (ट्यूस्टिंग बॉडी), दीपशिखा दॉं (फॉरवर्ड बैण्ड), रचना परबत (सुपाईन) तथा सुमित कुमार मोदी (ट्रेडिशनल ग्रुप) एवं साथ ही साथ राष्ट्रीय निर्णायक अभिजीत पात्रा निर्णायक के रुप में 6वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे | प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को राज्य के पूर्व सचिव विपिन कुमार पाण्डेय, राज्य अध्यक्ष मनोज तिवारी, राज्य सचिव चन्दू कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, जिला योगासन के संरक्षक परीक्षित पाण्डेय, कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, मंजीत सिंह भंगु, निदेशक मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार रवानी, शीतल दत्ता, डा. शैलेष कुमार, दीपांकर बरारी, कार्यालय सचिव संजय यादव, सह सचिव कुमारी रश्मि, सदस्य सुनीता कुमारी, आरती सिंह, आरती शर्मा, अभिषेक महली, ज्योति विश्वकर्मा एवं मनोज कुशवाहा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी | यह जानकारी जिला सचिव कुणाल कुमार ने दी |

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *