राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता विजेता को विधायक ने किया सम्मानित…

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता विजेता को विधायक ने किया सम्मानित…

निरसा(NIRSA): राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत द्वारा बाणी मंदिर क्लब के सहयोग से सोमवार को एक भव्य चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बाणी मंदिर क्लब प्रांगण किया गया।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति के बल पर भारत को विश्व मंच पर गौरव दिलाया। उसी तरह आज के युवाओं को भी संगठित होकर देश के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रतियोगिता के परिणाम
निर्णायक मंडल की सदस्य बैसाखी चटर्जी एवं मीता घोष द्वारा विजेताओं की घोषणा की गई। विजेता उपविजेता प्रतिभागियों को विधायक अरुप चटर्जी एवं पंचायत के मुखिया अनामिका देवी व बाणी मंदिर क्लब के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *