रांची(RANCHI) :राष्ट्रीय महिला दिवस नारियों के सम्मान में पूरे देश में 8 मार्च को मनाया गया. सभी ने अपने -अपने तरीके से महिलाओं के आदर किया और उनके गुणगान में कोई कमी नहीं की.
इस मौके पर राजधानी रांची के सिदरोल में भी महिला समूह की बैठक हुई. जिसमे राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा प्रदेश नेता मनोज कुमार सिंह ने भी शिरकत की.उन्होंने महिला दिवस के इस अवसर पर साड़ी देकर महिलाओं को सम्मानित किया. उनका कहना था कि नारी शक्ति आज देश की विकास मे अग्रणी भूमिका निभा रही है. इतना ही नहीं परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए स्वर्ग बनाने का काम भी नारी ही करती है. नारी देवी की जैसी है.संसार मे देवी, देवता, या मनुष्य सभी नारी से ही उत्पन्न हैं.
राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रूपा चौहान, सुनीता देवी, ममता देवी, मीरा देवी, सरस्वती देवी, किनु सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपुजन सिंह की रिपोर्ट

