DHANBAD(धनबाद) || आज दिनांक 17 .11.2024 को मनईटाँड कृष्ण पुरी कॉलोनी में स्वर्गीय महेंद्र साव कैंपस में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन धनबाद जिला एवं साहू समाज महिला संगठन के द्वारा बड़ी बैठक कर प्रेस वार्ता एवं आज के बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय तेली साहू संगठन के जिला अध्यक्ष विकास कुमार साव ने की एवं संचालन महासंगठन के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शंभू साव ने किया आज के बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान जोर शोर से चलाने का निर्णय लिया गया आज के बैठक में समाज के 300 महिलाओं सहित 500 से ऊपर लोगों ने भाग लिया साथ ही परिचर्चा कर सर्वसम्मती से आगामी 20.11.2024 को विधानसभा चुनाव में धनबाद के सभी छः विधानसभा में भाजपा एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की गई.
इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विकास कुमार साव ने कहा की आज पूरे विश्व में देश के प्रधानमंत्री मोदी का डंका बज रहा है न केवल भारत में बल्कि के पूरे विश्व में हमारे प्रधानमंत्री जी के क्रियाकलापों की तारीफ हो रही है।
धनबाद में हमारे नेता सांसद ढुल्लू महतो, के आह्वान पर धनबाद विधानसभा में भाजपा एनडीए प्रत्याशी राज सिन्हा को महासंगठन का भरपूर समर्थन करने का निर्णय पूरे विधानसभा के समाज के लोगों ने लिया है।
उन्होंने कहा कि तेली साहू समाज धनबाद विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राज सिन्हा, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, झरिया से रागिनी सिंह सहित सभी एन डी ए प्रत्याशी को समर्थन देने का सर्वसम्मती से फैसला हो चुका है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुबीर साव एवं साहू समाज महिला संगठन धनबाद जिला अध्यक्ष रीना देवी ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में महिला सुरक्षा महत्वपूर्ण मुद्दा है महिलाओं की सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हो सकती है, झारखंड की निवर्तमान सरकार में खासकर महिला विरोधी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
इसलिए धनबाद से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को साहू समाज महिला संगठन का भरपूर समर्थन देने की आज घोषणा की गई।
न्यू वर्तमान वार्ड परिषद कुमार अंकेश राज ने कहा कि धनबाद भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा में तत्पर रहते है। हमेशा ही आम लोगों के बीच उपलब्ध होकर अपनी क्रियाशीलता दिखाई है साथ ही स्वच्छ छवि के प्रत्याशी हैं समाज सहित धनबाद की आम जनता साथ है।
शंभू साहब ने कहा कि हम व्यापारी वर्ग से आते हैं और व्यापारी वर्ग की सुरक्षा भाजपा की सरकार बनने पर ही संभव है धनबाद में जब भी व्यापारियों पर किसी प्रकार का संकट आया है भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा सदैव हम, व्यापारियों के बीच खड़े रहे, इसलिए समाज ने आज उनका समर्थन किया।
अवसर पर मुख्य रूप से सुधीर जिला उपाध्यक्ष सुधीर साहब महिला जिला अध्यक्ष रीना देवी प्रदेश कर समिति सदस्य शंभू साहब पूर्व वार्ड परिषद अंकेश राज बजरंगी कुमार हिमांशु साहब बबीता गुप्ता पिंकी देवी सीता देवी शांति साहू पूनम साहू दौलत देवी प्रियंका देवी बबिता गुप्ता कंचन स्व मोनिका साहू कीर्ति कुमारी रेखा देवी नीतू देवी अंजू देवी अमर साव राजकिशन गुप्ता मनोज कुमार साव सुरेश कुमार साव हिमांशु साव नितेश कुमार गोपाल प्रसाद साव दिलीप कुमार साव,सुरेश कुमार साव विजय कुमार साव सुजीत कुमार साव प्रमोद कुमार साव सहित पाँच सौ की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए नोरेन के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

