
कुल 80 लोगों ने करवाया नेत्र ज्योति की जांच, जंहा 20 पाया गया मोतियाबिंद का शिकार
झरिया(JHARIA): राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन बलियापुर प्रखंड द्वारा मंगलवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन एमओसीपी सेक्टर 1 दुर्गा मंदिर स्थित समुदायिक हॉल में किया गया। जहां बड़ी संख्या में दैनिक मजदूरी करने वाले युवा पीढ़ी एवं वृद्ध महिला पुरुषों ने अपने अपने आखों की जांच पड़ताल करवाने का काम किया। सर्व प्रथम शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय तेली शाह महासंगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास साव सह धनबाद ग्रामीण के जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया..

तत्पश्चात डॉ संजय रजक एवं डॉ रोमा रंजन मार्केटिंग मैनेजर रवि कुमार सिंह आदि के देख रेख में लोगों की आंखों का ज्योती जांच किया गया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप साव बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप साव, मिंटू साव,सुनील साव, रामसेवक साव, लक्ष्मी साव, अशोक साव,अर्जुन साव, संजय साव, परमेश्वर साव, पप्पू साव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। शिविर में कुल 80 आदमी का नेत्र जांच हुआ जिसमें करीब 20 मोतियाबिंद पाए गए..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

