राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करते हुए विश्व कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती हर वर्ष सभी छोटी बड़ी संस्थानों पर मनाने को लेकर फाउंडेशन के संस्थापक ने जनप्रतिनिधियों से मिलकर विज्ञप्ति सौंपते हुए उठाया आवाज…

राष्ट्रीय छुट्टी घोषित करते हुए विश्व कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती हर वर्ष सभी छोटी बड़ी संस्थानों पर मनाने को लेकर फाउंडेशन के संस्थापक ने जनप्रतिनिधियों से मिलकर विज्ञप्ति सौंपते हुए उठाया आवाज…

झरिया(JHARIA):भारत में सर्व प्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए गए विश्व कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती हर वर्ष मनाने के साथ सरकारी छुट्टी घोषित करने के लिए मंगलवार को रवींद्रनाथ टैगोर फाउंडेशन के संस्थापक मिहिर दत्ता ने अपने सहयोगी साथियों के साथ जनप्रतिनिधि धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा एवं लोकप्रिय झरिया विधायक रागिनी सिंह आदि के आवासीय कार्यालय धनबाद पहुंचकर विज्ञप्ति पत्र सौंपने का काम किया..

इस दौरान दत्ता ने भाजपा के यूवा विधायक सिन्हा एवं विधायक सिंह को रविन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर देते हुए बताया कि आज पूरे भारत वर्ष में चाहें आजादी की पर्व मनाया जाता हो या फिर स्कूल कालेज हो कहीं भी बड़े बड़े संस्थानों में विश्व कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर जी के द्वारा लिखें गये देशभक्ति गीत जन गन मन,,हर संस्थानों में सर्व प्रथम गाया जाता है और इसके लिए विश्व कवि गुरु टैगोर जी को भारत में सर्व प्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जिनका जयंती तो सरकारी संस्थानों व क्लबों में मनाई जाती है..

लेकिन हमारे फॉन्डेशन के साथ साथ झरिया की आवाम जनता की मांग है कि हर वर्ष रविंद्र नाथ टैगोर जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ पूरे कोयलांचल मे मनाई जाए इसके अलावा एक दिन की सरकारी छुट्टी घोषित किया जाय। चुकी यह देश भक्ति गीत तो प्रायः सभी लोग गाते जरुर हैं लेकिन बहुत बच्चें को यह मालूम नही है कि किनके द्वारा लिखा गया है और भारत मे सर्व प्रथम नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किनको किया गया था। मौके पर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि दिपक दत्ता, अरिंदम बनर्जी, काजल सेन, साधन कर, राजवीर दत्ता आदि मौजूद थे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *