राष्ट्रीय खेल महोत्सव अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रखंड के साथ साथ राज्य का नाम किया रोशन…

राष्ट्रीय खेल महोत्सव अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अभिजीत कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रखंड के साथ साथ राज्य का नाम किया रोशन…

झरिया(JHARIA): सिंदरी विधानसभा के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आलकडीहा पंचायत निवासी भाजपा नेता प्रवीर मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने राजस्थान के जोधपुर में पिछले दिनो हुए राष्ट्रीय खेल महोत्सव अंडर -19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सिल्वर मेडल जीता है। इस उपलब्धि को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य धरणीधर मंडल अलकडीहा बस्ती गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने अभिजीत मुखर्जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अभिजीत मुखर्जी अलकडीहा बस्ती के साथ-साथ पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। मौके पर संतलाल प्रमाणिक, शैलेन मंडल,विजय रवानी, आशीष मुखर्जी, बिरंची सिंह,श्रीराम गोराई, प्रबीर मुखर्जी,बसंत ठाकुर, मंटू रवानी, मिंटू साव, गुप्तेश्वर साव, योगेश यादव, सुजीत मंडल, मुक्तेश्वर महतो, मन बोध रवानी, हरिकृष्ण आदि शामिल थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *