सिंदरी(SINDRI): राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में बी.आई.टी. सिंदरी के स्पोर्ट्स क्लब द्वारा शुक्रवार को टग ऑफ वार (रस्साकशी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न ब्रांचों की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरीं। छात्रा वर्ग में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को हराया, वहीं सिविल इंजीनियरिंग ने केमिकल इंजीनियरिंग को पराजित किया। छात्र वर्ग में एम.टेक. ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग को, केमिकल इंजीनियरिंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) को, और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ने कंप्यूटर साइंस को शिकस्त दी।
इस आयोजन ने न सिर्फ शारीरिक बल बल्कि टीमवर्क, रणनीति और सामूहिक सहयोग की भावना को भी उजागर किया। खेल मैदान में गूंजते नारों और खिलाड़ियों के जोश ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बी.आई.टी. सिंदरी के डायरेक्टर श्री पंकज राय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर अरविंद कुमार, प्रोफेसर आर.के. वर्मा, प्रोफेसर ओम प्रकाश, प्रोफेसर संजय उरांव, प्रोफेसर कुलदीप कुमार प्रोफेसर विजय कुमार बेसरा भी मौजूद रहे।
स्पोर्ट्स क्लब के प्रेसिडेंट करण कुमार, वाइस प्रेसिडेंट हर्षिका कुमारी, सिक्योरिटी प्रभारी राहुल कुमार और क्लब के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

