राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोयला नगर में साइकिल रैली का आयोजन…

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोयला नगर में साइकिल रैली का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला साइकिलिंग संघ द्वारा कोयला नगर में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

रैली में राजगंज, बाघमारा, निरसा, झरिया, डिगवाडीह, सिंदरी, बरमसिया, आमटाल और गोविंदपुर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की। इस अवसर पर धनबाद के सांसद श्री ढुल्लू महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं बीसीसीएल के डीपी श्री एम के रमैया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में सांसद महोदय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने आशीर्वचन में कहा कि जिले में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि जिला साइकिलिंग संघ को 50 साइकिल उपलब्ध कराई जाएंगी तथा प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक लोगों को साइकिलिंग से जोड़ने की जिम्मेदारी संघ को सौंपी। सांसद महोदय ने यह भी बताया कि शीघ्र ही सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।

इस अवसर पर साइकिलिंग खेल के पदाधिकारी धनंजय प्रसाद महतो, कृष्णा राम, अकलू रवानी, आलोक कुमार, बेबी कुमारी, शुभम रजक, देवाशीष कर्मकार, अभिषेक पांडे, अभिमन्यु कुमार, शुभम कुमार, रवि कुमार, पिंटू कुमार, मोनू कुमार, शिव कुमार महतो और धनबाद पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक शशिकांत पांडे को सांसद जी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मिल्टन पार्थ सारथी,भोला साव,प्रदीप साव, विजय हांसदा,राजेश साव जी,शशि सिंह,आला पाल,संजय मुख़र्जी, रामजी मिश्रा,उपेंद्र सिंह,संतोषी आनंद,सरिता सिंह जी सहित अनेकों कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए थे.
रैली में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में विभिन्न प्रखंडों और क्लबों से जुड़े अनेक खिलाड़ी शामिल रहे, जिनमें राजगंज से धनंजय प्रसाद महतो, अघनु रवानी, अभिषेक कुमार महतो, लक्की कुमार महतो, मनीष कुमार महतो, रोहित कुमार रवानी, निखिल कुमार महतो, विवेक कुमार महतो, प्रियांशु कुमार महतो, पियुष कुमार महतो, चांदनी कुमारी, लखी कुमारी, मोहित कुमार महतो, राजकुमार महतो सहित कई अन्य खिलाड़ी प्रमुख रहे।

झरिया, डिगवाडीह, बरमसिया स्पोर्ट्स क्लब, धनबाद, बरवाड़ा, गोविंदपुर तथा निरसा से भी दर्जनों खिलाड़ियों ने सक्रिय भागीदारी की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *