राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देगा मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा…

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देगा मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा…

पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के साथ विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी एकता की शपथ
(लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर विशेष आयोजन)

झरिया(JHARIA):राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ तथा ‘विविधता में एकता – हमारी पहचान’ विषयों पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों से आह्वान किया गया है कि वे अपने रचनात्मक पोस्टर और प्रभावशाली स्लोगन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश समाज तक पहुँचाएँ। दोनों प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन प्रतिभागियों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। प्रविष्टियाँ भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025, रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियाँ व्हाट्सऐप नंबर 7004381542 पर भेज सकते हैं।

कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने बताया कि “इस वर्ष का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह वर्ष देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भी प्रतीक है। मंच इस अवसर को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ विशेष रूप से मना रहा है।”

इसके साथ ही, मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा Kids Garden Secondary School में 31 अक्टूबर की सुबह प्रार्थना सभा (Morning Assembly) के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी, जिससे बच्चों में देशभक्ति, सहयोग और एकता की भावना सुदृढ़ हो।

मारवाड़ी युवा मंच का यह प्रयास समाज में “एकता, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम” के भाव को सशक्त करने की दिशा में एक प्रयास है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *