राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूर्योपासना, छठ अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में उभरा…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सूर्योपासना, छठ अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में उभरा…

नई दिल्ली(NEW DELHI): लोक आस्था और श्रद्धा का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा अब क्षेत्रीय सीमाओं को पार कर राष्ट्रीय पर्व का स्वरूप ले चुका है। देशभर में इस पर्व की भव्यता और उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने का दृश्य पूरे देश में श्रद्धा और गर्व का विषय बन गया।

राष्ट्रपति द्वारा छठ पूजा में भागीदारी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि छठ अब केवल बिहार, झारखंड या पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह पूरे भारतवर्ष की संस्कृति, पर्यावरण और आध्यात्मिकता का प्रतीक बन गया है। श्रद्धालु कहते हैं कि अगर उदय का अस्त सांसारिक नियम है, तो अस्त का उदय प्राकृतिक और आध्यात्मिक सत्य।

छठ पर्व सूर्योपासना, संयम, स्वच्छता और समर्पण का अद्भुत संगम है। इस अवसर पर घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही। पूजा अर्चना के साथ पूरे देश में “जय छठी माई” के जयघोष गूंज उठे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *