राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली में की शिरकत…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली में की शिरकत…

रांची(RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीं. कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और संस्थान के आला अधिकारियों ने मेसरा परिसर में उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आना उनके लिए घर आने जैसा है. उन्होंने संस्थान के शानदार जर्नी के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज का युग तकनीक का है. वर्तमान दौर में इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी काफी महत्वपूर्ण है. टेक्नोलॉजी और ह्यूमैनिटीज एक दूसरे के पूरक हैं.बीआईटी ने 70 साल के सफर में कई आयाम स्थापित किये हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को सरकार करने में नई तकनीक अहम है. बीआईटी मेसरा में 1964 में पहला स्पेस और रॉकेटरी डिपार्टमेंट स्थापित हुआ. वर्तमान समय में काफी नये इनोवेशन हुए हैं. उन्होंने एआई का उल्लेख करते हुए कहा कि यह काफी महत्वपूर्ण है.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि जब से राष्ट्रपति के आगमन की सूचना लोगों को मिली है, तब से राज्यवासियों में हर्ष का माहौल है. बीआईटी मेसरा ने लंबा सफर तय किया है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यहां के विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता से पहचान बनाई है. इस संस्थान ने विद्यार्थियों की सोच को विकसित किया है.

NEWS ANP के लिए रांची से चंद्र प्रकाश रावत की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *