राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड आगमन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया हार्दिक स्वागत…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड आगमन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया हार्दिक स्वागत…

रांची(RANCHI) : झारखंड की पावन धरती पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका हार्दिक स्वागत एवं जोहार किया। राष्ट्रपति के स्वागत के अवसर पर राज्य में गरिमामय वातावरण देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने पारंपरिक आदिवासी अभिवादन “जोहार” के साथ उनका अभिनंदन करते हुए राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आत्मीयता का संदेश दिया।

राष्ट्रपति के इस आगमन को राज्य के विकास, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों की मजबूती के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *