राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की उपायुक्त एवं एसएसपी ने की समीक्षा…

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की उपायुक्त एवं एसएसपी ने की समीक्षा…

एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन में बैरिकेडिंग एवं ड्रॉपगेट बनाने के निर्देश

कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, एंबुलेंस एवं अग्निशमन की व्यवस्था को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद(DHANBAD):राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा एयरपोर्ट पर की गई सभी तैयारियों, रूट लाइन की तैयारीयों एवं कार्यक्रम स्थल पर चल रहे अंतिम तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान एयरपोर्ट में साफ सफाई, वॉल पेंटिंग, हेलीपैड, हाई मास्क लाइट, पायलट के रुकने के लिए व्यवस्था, एयरपोर्ट गेस्ट हाउस आदि की बारीकी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट लाइन की ट्राफिक मुवमेंट, साफ सफाई, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट्स, वॉल पेंटिंग आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को तय समय सीमा के अंदर कार्य को समाप्त करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट एवं फोर्स की तैनाती को लेकर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। वही कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार में सुरक्षा व्यवस्था, मंच की सुरक्षा, डी एरिया की सुरक्षा, ग्रीनहाउस की सुरक्षा, मेडिकल रूम, सीटिंग एरिया की सुरक्षा, मीडिया गैलरी की सुरक्षा, गेस्ट हाउस की सुरक्षा, सेफ हाउस की सुरक्षा समेत विभिन्न महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में कंट्रोल रूम बनाने मेडिकल की टीम रखने, पार्किंग व्यवस्था की उचित व्यवस्था करने, सभी तरफ साइनऐज लगाने, सीसीटीवी से सुरक्षा व्यवस्था के मॉनिटरिंग करने समेत कई अन्य दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह के अलावा पथ निर्माण वभाग, पीएचईडी 1 एवं 2, भवन प्रमंडल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, अग्निशमन सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *