रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की जीत का संदेश…

रावण का पुतला दहन कर उपायुक्त ने दिया सत्य की जीत का संदेश…

धनबाद(DHANBAD): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी तथा धनबाद क्लब के पदेन अध्यक्ष आदित्य रंजन ने दशहरा के अवसर पर धनबाद क्लब में आयोजित एक समारोह में रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला दहन किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से समस्त जिले वासियों एवं धनबाद क्लब के सदस्यों को दशहरा एवं विजयदशमी की बधाई दी।

उपायुक्त ने कहा कि दशहरा और विजयादशमी सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को अपने जीवन में अनुशासन लाने तथा इंद्रियों पर काबू पाकर अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन अहंकार और अन्याय जैसे बुरे गुणों के विनाश का प्रतीक है। यह नकारात्मकता पर विजय पाने के संदेश को पुष्ट करता है।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, धनबाद क्लब के श्री चेतन गोयनका, अतुल डोकानिया, रूपेश कुमार बंसल, रवि भुवानिया, विशाल कक्कर के अलावा बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *