रायपुर की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, गर्म लोहे की चपेट में आकर 2 मैनेजर, 6 कर्मचारियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल…

रायपुर की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, गर्म लोहे की चपेट में आकर 2 मैनेजर, 6 कर्मचारियों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल…

रायपुर(RAIPUR): छत्तीसगढ़ की राजधानी सिलतरा क्षेत्र में शुक्रवार को निजी स्टील फैक्ट्री में मेंटेनेंस के दौरान गंभीर हादसा हुआ। गर्मा लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जिनमें 2 मैनेजर भी शामिल हैं। वहीं 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
धरसींवा थाना क्षेत्र के प्लांट में अचानक लोहा गिरने से घटना हुई। मौके पर पुलिस, SDM और TI पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। हादसा इतने अचानक हुआ कि कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि हादसे के समय मेंटेनेंस का काम चल रहा था। फैक्ट्री में छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश के कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति जानी।

स्थानीय लोग और परिजन फूटा गुस्सा
हादसे के बाद स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन फैक्ट्री को घेरे रहे। बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया और प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाए। धरसींवा विधायक ने कहा कि हादसे की जांच चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक डिप्टी लेवल कर्मचारी, फोरमेन और सफाई कर्मी भी मौजूद थे। जांच पूरी होने के बाद हादसे के कारण स्पष्ट होंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *