धनबाद(DHANBAD):बुधवार को धनबाद आंचल कार्यालय में नए अंचल अधिकारी के रूप में रामप्रवेश सिंह की नियुक्ति की घोषणा की गई। उनसे पहले यह पद शशि कांत सिंकर संभाले थे जिन्हें अब रांची मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।
समारोह के दौरान कार्यालय कर्मियों ने रामप्रवेश सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। रामप्रवेश सिंह ने कहा कि वे धनबाद में आते ही राजस्व से जुड़े सभी कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उनका लक्ष्य है कि आम जनता को किसी तरह की अनावश्यक देरी का सामना नहीं करना पड़े।
धनबाद में एक बार फिर अधिकारी की वापसी से पूर्व कार्यों की निरंतरता बनी रहने की उम्मीद जताई गई है, क्योंकि रामप्रवेश सिंह इससे पहले बलियापुर अंचल अधिकारी भी रह चुके हैं। उस समय भी उन्होंने राजस्व संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया था।
अपनी पूर्व भूमिका के दौरान शशि कांत सिंकर ने बताया कि उनके कार्यकाल में ज़िला स्थित राजस्व मामलों में तेज गति से कार्य हुआ था। अब रामप्रवेश सिंह जी से यही अपेक्षा है कि वे भी इसी तरह कार्य करेंगे और जनता को बेहतर सेवाएं देंगे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

