रांची(RANCHI) : जब श्रद्धा जागे… तो नशा न भटके, रामनवमी की पावन घड़ी पर राजधानी रांची में सभी शराब दुकानें, बार, क्लब और थोक गोदाम बंद रहेंगे। इसको लेकर रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश निकाल दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 6 अप्रैल को देशी-विदेशी शराब की फैक्ट्री से लेकर फुटकर दुकानों तक बंद रहेगी। हर दुकान पर ताले लगे हो। जो नियम तोड़ेगा, कानून उसका इंतेजार करेगा। शांति के इस पर्व पर नशे की कोई गुंजाइश नहीं।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

