धनबाद(DHANBAD): आज पूरे देश में आस्था और श्रद्धा के साथ रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज दोपहर का समय श्रीराम जन्म का विशेष मुहूर्त माना जाता है। इस दौरान पूजा करना अत्यंत शुभ होता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
रामनवमी पर अभिजीत मुहूर्त या मध्यान्ह काल, यानी दोपहर लगभग 11:30 बजे से 1:30 बजे के बीच पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है।
पूजा विधि
सबसे पहले स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
घर के मंदिर में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
इसके बाद दीप जलाकर फूल, फल और प्रसाद अर्पित करें।
रामायण या रामचरितमानस का पाठ करें और “श्रीराम जय राम जय जय राम” मंत्र का जाप करें।
आरती
पूजा के अंत में श्रीराम की आरती करें और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करें।
आज के दिन सच्चे मन से की गई पूजा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

