रामनवमी पर्व के एक दिन पूर्व पुलिस ने किया संवेदनशील इलाकों का ड्रोन कैमरा से निरिक्षण…

रामनवमी पर्व के एक दिन पूर्व पुलिस ने किया संवेदनशील इलाकों का ड्रोन कैमरा से निरिक्षण…

धनबाद(NIRSA): रामनवमी पर शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उसी के मद्देनज़र शनिवार की दोपहर चिरकुंडा आंचल पुलिस निरीक्षक फागु होरो के नेतृत्व में कुमारधुबी एवं गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का ड्रोन कैमरा के माध्यम से निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाघाकुड़ी के हरिजन टोला, शिवलीबाड़ी के दरमियां मोहल्ला, रेलवे ओवरब्रिज, गलफरबाड़ी मोड़ एवं पानी टंकी समीप ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। इस दौरान चिरकुंडा अंचल पुलिस निरीक्षक फागु होरो ने बताया कि रामनवमी पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो इसे लेकर ड्रोन कैमरा से क्षेत्र का निरिक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी दीपक दास, ललन यादव, इरफ़ान खान सहित अन्य थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *