रामनवमी को लेकर धनबाद में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, रंग में भंग डालने वालों पर होगी सख्ती, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात…

रामनवमी को लेकर धनबाद में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, रंग में भंग डालने वालों पर होगी सख्ती, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में रामनवमी पर्व को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा है. ऐसे में रामनवमी के पर्व में शांति और भाईचारगी बनी रहे, इसके लिए धनबाद पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है.

जिले में जगह-जगह पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. सड़कों पर आते-जाते वाहनों की जांच की जा रही है. सुरक्षा और शांति बनाए रखने के मद्देनज़र शनिवार को पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया.

एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में समाहरणालय से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमे एसएसपी महोदय के साथ डीडीसी सादत अनवर, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, एडीएम विधि व्यवस्था पीयूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी सुमित कुमार, डीएसपी नौशाद आलम, डीएसपी अरविन्द सिंह, डीएसपी शंकर कामती, डीएसपी संजीव कुमार के साथ विभिन्न थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षक शामिल थे.

एसएसपी ने कहा कि पुलिस लगातार सभी धर्मों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की समस्याओं से बचा जा सके. आखाडा समिति से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जुलूस के लिए जो मार्ग पहले से निर्धारित की जा चुकी है, उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव न करें.

उन्होंने कहा कि जो भी लोग इस नियम को तोड़ते हुए मार्ग बदलने का काम करेंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन इस बात पर भी जोर दे रही है कि इस बार रामनवमी का जुलूस नशा मुक्त हो, इसके लिए बार बार लोगों से आग्रह भी किया जा रहा है, क्योंकि जब इंसान नशे में होता है तभी समस्या उत्पन्न होती है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी के धार्मिक उत्सव पर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें.

उत्सव के अवसर पर बाइक रैली निकालने पर प्रतिबंध है. साथ ही लहरियाकट वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के तहत डीजे बजानावाडीह, ोक है लिहाजा आदेश तोड़ने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एसएसपी ने कहा कि सभी अखाड़ा समितियों को खास हिदायत दे दी गई है कि कोई भी ऐसा म्यूजिक या गाना न बजाएं जो विधि-व्यवस्था की समस्या को उत्पन्न करता हो और न ही किसी की भावना को भड़काने के लिए उत्तेजक नारेबाजी की जाए. आदेश नही मानने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैँ.

पुलिस कप्तान ने कहा कि पुलिस के जवानों को निर्देश कर दिया गया है कि जिले के सेंसेटिव प्वाइंट पर विशेष नजर बनाए रखना है.  इन प्वाइंट पर विशेष पुलिस की टुकड़ियों को तैनात कर दिया गया है. अगर किसी असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश की जाती है, तो ऐसी स्थिति में पुलिस कड़े एक्शन लेते हुए कानूनी करवाई करेगी.

एसएसपी ने कहा कि जुलूस पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी. उन्होंने अपील की है कि सोशल मिडिया में गलत अफवाहों को फैलने से रोकें, जो भी लोग इस तरह का काम करेंगे उसके लिये साइबर सेल को एक्टिव कर दिया गया है. अगर जाने अनजाने आपके व्हाट्सएप ग्रुप पर भड़काऊ मैसेज आते हैं तो तुरंत इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 नंबर पर दें ताकि माहौल भयमुक्त और भक्तिमय बना रहे.

एसएसपी ने सभी अखाड़ा समितियों से जुलुस में शामिल लोगों की पहचान सुनिश्चित करने को कहा साथ ही पर्याप्त रौशनी में पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी करने का निर्देश आखड़ा आयोजन समिति को दिया गया है. एसएसपी महोदय ने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मानने की अपील की है.

किसी अप्रिय घटना या फिर असामाजिक गतिविधि से संबंधित सूचना नजदीकी पुलिस थाना को दें साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8210840901 अथवा 03262311217 पर भी लोग सूचना साझा कर सकते हैँ. जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

समाहरणालय से निकलकर फ्लैग मार्च सिटी सेंटर, रणधीर वर्मा चौक, पूजा टाकीज, बैंक मोड़, मटकुरिया, गोधर, केंदुआडीह, करकेंद, लोयाबाद, जोगता, सिजुआ, अंगारपथरा, गजलीटांड, पंचगड़ी बाजार, कतरास, छाताबाद, सोनारडीह, काको, शक्ति चौक, तेतुलमारी, विनोद बिहारी चौक, नावाडीह, पांडरपाला, भरत चौक, रहमतगंज, आजाद नगर, शमशेर नगर, आरा मोड़, वासेपुर, नया बाजार होते हुए पुलिस केंद्र पहुंचा.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *