रामनवमी को लेकर धनबाद में विशेष सतर्कता, जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी…

रामनवमी को लेकर धनबाद में विशेष सतर्कता, जिले में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद पुलिस द्वारा इस वर्ष रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनज़र आज जिले में पुलिस पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सिटी एसपी अजीत कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

एसएसपी के निर्देशानुसार स्पष्ट रूप से कहा गया कि सभी अखाड़ा दल अपने निर्धारित मार्ग से होकर ही गुजरेंगे। सभी अखाडा समितियों को पहचान पत्र युक्त वोलिंटियर नियुक्त करने होंगे साथ ही जुलूस व अखाडा में शामिल सभी लोगों की पहचान समिति द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। सभी अखाडा दल को अपने जुलुस की वीडियोग्राफी करने और जुलूस के दौरान पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैँ।

सभी थाना प्रभारी अपने इलाके के आसामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए चिन्हित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

राम नवमी के दौरान किसी अप्रिय दुर्घटना से बचाव के मद्देनज़र सभी अखाडा को निशान की ऊंचाई कम रखने को कहा गया है। साथ ही किसी भी तरह के खतरनाक करतब न करने की अपील भी की गई है।
जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा, पकड़े जाने पर डीजे जब्त करते हुए आखाडा समिति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जुलुस के दौरान भड़काऊ गीत न बनाने और आपत्तिजनक नारा नही लगाने का स्पष्ट निर्देश सभी समितियों को दी गई है।

इसके अतिरिक्त नवरात्र के मद्देनज़र जिन पूजा मंडप में प्रतिमा स्थापित की गई है वहां सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल की मौजूदगी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से सभी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सुरक्षा व्यवस्था के बीच तय समय पर कराने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिया गया है।

त्योहार के दौरान पुलिस की मीडिया सेल सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी निगरानी रख रही है। सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के आपत्तिजनक संदेश का प्रचार प्रसार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा अपील की गई है कि सामाजिक सौहार्दय बिगाड़ने व शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से किए गए किसी भी संदेश अथवा कृत की जानकारी नजदीकी थाना, डायल 112 अथवा कंट्रोल रूम को 03262311217 अथवा 8210840901 पर दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *