रामनवमी की तैयारी: हीरापुर हटिया में अखाड़ा दल का पारंपरिक शस्त्र अभ्यास….

रामनवमी की तैयारी: हीरापुर हटिया में अखाड़ा दल का पारंपरिक शस्त्र अभ्यास….

धनबाद(DHANBAD): शहर के हीरापुर स्थित हटिया स्थित काली मंदिर के प्रागंण में रामनवमी के पावन अवसर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीश्री व्यवसायी समिति हीरापुर हटिया अखाड़ा दल के तत्वावधान में पारंपरिक शस्त्रों के साथ खिलाड़ियों द्वारा नियमित अभ्यास किया जा रहा है।

अखाड़ा दल के सदस्य लाठी भांजने की कला के साथ-साथ भाला, क्रीच (छुरा) और बाना जैसे पारंपरिक हथियारों से विभिन्न करतबों का प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की फुर्ती, संतुलन और अनुशासन देखने लायक है, जो इस परंपरा की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

रामनवमी के जुलूस में इन अखाड़ा दलों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। ऐसे में हीरापुर हटिया का यह अभ्यास न केवल धार्मिक उत्साह को बढ़ा रहा है, बल्कि युवाओं को अपनी पारंपरिक संस्कृति और युद्ध-कौशल से भी जोड़ रहा है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *