रामगढ़ में फेसबुक पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील पोस्ट पर पीड़ित महिलाओं ने आरोपी AJSU नेता को पीट कर थाने पहुंचाया, गंभीर धाराओं में केस दर्ज…

रामगढ़ में फेसबुक पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील पोस्ट पर पीड़ित महिलाओं ने आरोपी AJSU नेता को पीट कर थाने पहुंचाया, गंभीर धाराओं में केस दर्ज…

रामगढ़(RAMGADH): फेसबुक पर महिलाओं के बारे में अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट करना AJSU पार्टी के मीडिया प्रभारी विकास महतो को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन पोस्टों से क्षेत्र की महिलाओं में गहरा आक्रोश फैल गया। गुस्से में भरकर कई महिलाएँ खुद आरोपी को ढूंढते हुए उसके पास पहुंचीं, जहाँ मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।

हंगामे के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इसके बाद महिलाओं का समूह रामगढ़ थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विकास महतो लंबे समय से फेसबुक पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करता आ रहा था। कई महिलाएँ पहले भी उसके व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान थीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ताजा अश्लील पोस्ट ने उनके गुस्से को और भड़का दिया, जिसके कारण मामला हाथापाई तक पहुँच गया।

पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। साथ ही महिलाओं के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *