रानीगंज विधानसभा मंडल तीन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, परिवर्तन का लिया संकल्प…

रानीगंज विधानसभा मंडल तीन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, परिवर्तन का लिया संकल्प…

रानीगंज(WEST BENGAL): आसनसोल के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल तीन में भाजपा नेत्री आशा शर्मा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखड़ा सहित चंचनी कोलियरी इलाके का भ्रमण किया और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया।
अभियान के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं और पश्चिम बंगाल को विकासशील राज्य बनाने के लिए उनके सुझाव भी लिए गए। इस मौके पर भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने कहा कि लोगों की भागीदारी और सुझावों से यह साफ झलक रहा है कि अब राज्य में परिवर्तन की इच्छा मजबूत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है और पार्टी कार्यकर्ता राज्य में बदलाव लाने के लिए संकल्पित हैं।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता सपन धिवर, रजनीश दास, भगवान दास और दयानंद मुखर्जी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों के बीच जाकर रानीगंज ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में परिवर्तन लाने का संकल्प दोहराया।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *